डेरापुर: नो एंट्री का असर न होने से झींझक सिकंदरा मार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहे डंपर, व्यापारियों में नाराजगी
झींझक–सिकंदरा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाई गई नो एंट्री व्यवस्था पूरी तरह बेअसर साबित होती नजर आ रही है। यह नो एंट्री व्यवस्था क्षेत्र की विधायिका पूनम शंखवार की विशेष पहल पर जिलाधिकारी के आदेश से लागू की गई थी, लेकिन इसके बावजूद डंपर बेखौफ होकर कस्बे से गुजर रहे हैं। रविवार करीब शाम 4 बजे झींझक कस्बे से गुजर रहे कई डंपर वाहनों को देखकर