पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या की
खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित एक घर में घरेलू विवाद में एक युवक में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सोमवार शाम 4 बजे मामले की जानकारी खाजेकला थाने की पुलिस ने दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का उसके पिता से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।