झालरापाटन: कलमंडी कला यात्री प्रतीक्षालय में मिला युवक का शव, वह कोटा जिले के सुकेत का रहने वाला था और 2 दिन पहले घर से निकला था
झालरापाटन कोटा हाईवे पर कलमंडी कला यात्री प्रतीक्षालय में रविवार देर शाम एक युवक का शव मिला है। सदर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया कि युवक की पहचान कोटा जिले के सुकेत कस्बे के निवासी 36 वर्षिय अनवर शाह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अनवर शुक्रवार को घर से निकला था। जिसके बाद लौटकर नहीं आया। उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।