कोल: अलीगढ़ में अभिषेक हत्याकांड के फरार शूटर को किया गया गिरफ्तार, ₹25000 का था इनाम : एसपी सिटी
Koil, Aligarh | Oct 3, 2025 थाना रोरावार में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आज तीसरे अभियुक्त शूटर आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। जिसे 25 हजार का इनामी बनाया गया था। जिसके कब्जे से सुपारी में मिले रुपयों में से 12,400 रुपये नगद, हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। इससे पहले इस घटना में दो अन्य आरोपियों अशोक पांडे और फजल को गिरफ्तार किया गया था।