कोल: अलीगढ़ में चलती ट्रेन से उतरे युवक का प्लेटफार्म पर गिरना, RPF कांस्टेबल ने बचाई युवक की जान, लाइव CCTV वीडियो आया सामने
Koil, Aligarh | Oct 3, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर चार की बताई जा रही है। जहां चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करते हुए एक यात्री युवक प्लेटफार्म पर बुरी तरह गिर गया। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल ने युवक को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया। और इसी कारण युवक बाल बाल बच गया। वहीं इस घटना का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।