दक्षिण वन मंडल पन्ना के तत्वाधान में पवई के मां कलेही देवी मंदिर परिसर में जिला स्तरीय संयुक्त ग्राम वन प्रबंधन समितियों का सम्मेलन आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ अनुपम शर्मा ने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को विभाग के कार्य,उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।