बाड़मेर: जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में वाणी उत्सव के बैनर का किया विमोचन, 29 व 30 मार्च को होगा आयोजन
Barmer, Barmer | Mar 15, 2024 रुमा देवी फाउंडेशन और ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान द्वारा आयोजित किए जाने वाले वाणी उत्सव 2024 के बैनर का विमोचन बाड़मेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया । राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी ने बताया की उत्सव का आयोजन आगामी 29 एवं 30 मार्च को शिव शक्ति धाम, जसदेर तालाब में होगा।