कानपुर: इरफान सोलंकी के पार्टनर शौकत पर बड़ा एक्शन,गैंगस्टर एक्ट में सिविल लाइंस स्थित 78 लाख की संपत्ति की गई कुर्क
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के पार्टनर शौकत पहलवान पर बड़ा एक्शन लिया है। गैंगस्टर एक्ट में शौकत पहलवान की 78 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है।अपर पुलिस आयुक्त हरिश्चंद्र ने बताया बीते जनवरी में शौकत पहलवान पर इरफान सोलंकी के साथ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी इसी के तहत संपत्ति को कुर्क किया गया।