कामडारा: लंबित मांगों और सेवा सुरक्षा को लेकर रांची पहुंचे कामडारा के पंचायत सहायक, प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया भाग
Kamdara, Gumla | Jun 7, 2026 प्रखंड के पंचायत सहायकों ने अपनी लंबित मांगों मानदेय सेवा सुरक्षा तथा विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को रांची स्थित ऑक्सीजन पार्क में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में भाग लिया। बैठक में शामिल होने के लिए कामडारा प्रखंड से बड़ी संख्या में पंचायत सहायक रांची पहुंचे। पंचायत सहायकों ने बताया कि राज्यभर के पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए।