मेरठ: मेरठ में कोर्ट की लिफ्ट में फंसे सपा विधायक, 15 मिनट बाद बाहर आ पाए, सुनवाई पर गए थे
Meerut, Meerut | Dec 14, 2024 मेरठ शहर सीट से सपा विधायक रफीक अंसारी लिफ्ट हादसे का शिकार होते-होते बचे। रफीक अंसारी के साथ वकील, विधायक का गनर कुल मिलाकर 8 से 9 लोग कचहरी की नईनवेली लिफ्ट में फंस गए। लगभग 15 मिनट तक विधायक सहित ये लोग लिफ्ट में ऊपर-नीचे झूलते रहे।