मुज़फ्फरनगर: खालापार क्षेत्र में फिर हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, मजदूर की साइकिल चुराई, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र के दक्षिणी कृष्णापुरी में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर ने एक गरीब मजदूर की साइकिल चोरी कर ली, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद लोगों में रोष है और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।