कोलायत: भोलासर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, गजनेर थाने में मामला दर्ज, मृतक के पुत्र ने ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत की
गजनेर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर गजनेर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा 20 मई 2026 को रात करीब 8:25 बजे सालासर कोटन फैक्ट्री के पास भोलासर के पास हुआ।मामले में मनोज पुत्र पदमाराम जाति मेघवाल निवासी अक्कासर ने अपने पिता की मौत का मामला ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज करवाया है