फतुहा: दरियापुर नया टोला निवासी मृतक नवीन कुमार के परिजन से मिलने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान।
Fatwah, Patna | Jul 3, 2026 फतुहा दरियापुर नयाटोला निवासी नवीन कुमार की 1 जुलाई को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। शुक्रवार को बिहार सरकार के एससी एसटी जनकल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान मृतक के परिजनों से मिलकर 412650 रुपए का चेक बिहार सरकार के तरफ से सहयोग राशि के रूप में प्रदान किया है। इतना ही राशि और देने का आश्वासन दिया है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कहा है।