रॉबर्ट्सगंज: मांची क्षेत्र के चरगड़ा गांव में नाले के तेज बहाव में बह गए तीन लोग, दो का शव बरामद, एक लापता
मांची थाना क्षेत्र के चरगड़ा गांव में बरसाती नाले के तेज बहाव में तीन लोग बह गए,जिसमे से दो का शव बरामद हुआ,जबकि एक बालक अभी भी लापता है,मांची थाना क्षेत्र के चरगड़ा गांव के तीन लड़के बबलू (18) पुत्र मुमताज, अलीहसन (6) पुत्र मुमताज, और सुकतार (18) पुत्र कैमुदिन गांव के ही पास परवा नाले में मंगलवार को पिकनिक मनाने गए थे तभी अचानक नाले में तेज बहाव में बह गए।