नानपारा: नवाबगंज मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी, साइबर अपराध से बचाव को लेकर किया जागरूक
नवाबगंज में शुक्रवार को मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। यह कार्यक्रम चौक बाजार घंटाघर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। उन्हें किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीडन की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई