चैनपुर: सुर्खियों में हर्रा गांव: ग्राम सभा अध्यक्ष को ग्रामीणों ने किया बर्खास्त, नए अध्यक्ष के चयन की तैयारी
Chainpur, Gumla | Jun 23, 2026 चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बेंदोरा पंचायत के हर्रा ग्राम में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में वर्तमान ग्राम सभा अध्यक्ष बेर्नाट टोप्पो को पद से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले लगभग नौ माह से ग्राम सभा की बैठकों को बार-बार स्थगित किया जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा था। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय