पन्ना: मड़ला 'वसूली' कांड के बाद पन्ना पुलिस में बड़ी सर्जरी, कांग्रेस ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग, वरना होगा आंदोलन
Panna, Panna | May 21, 2026 मड़ला वसूली कांड पर पन्ना पुलिस में बड़ी सर्जरी हुई है। रीवा के व्यापारी से गांजे के झूठे केस के नाम पर 95 हजार रुपये वसूलने के मामले में मड़ला थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड हो चुके हैं। अब कांग्रेस ने इस 'खाकी डकैती' पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है, वरना उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।