चोरौत: चोरौत थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
चोरौत थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की की अपहरण का मामला सामने आया । जिसे लेकर नाबालिग लड़की के पिता ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं । पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में सुरसंड थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा गांव निवासी प्रवीण ठाकुर सहित सात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।