चोरौत: चोरौत थाना परिसर में भूमि विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन
चोरौत थाना परिसर में भूमि विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने बताया की शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद में निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जिसमें आम लोगों की भूमि विवाद संबंधित समस्याओं को सुना गया।