चोरौत: उत्क्रमित विद्यालय चंद्रसेन पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक, शिक्षकों में दिखा अफरा तफरी का माहौल
चोरौत प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय चंद्रसेन का निरीक्षण करने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पाठक शुक्रवार को पहुंचे। इस दौरान शिक्षकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। केके पाठक ने शिक्षकों को कई आवश्यक निर्देश दिए। ताकि बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता और अधिक सुधार सके।