चोरौत: शराब के साथ दो तस्कर को अरैला मुरलीया गांव के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरौत के अरैला मुरलीया गांव के पास से 30 पीस नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शराब तस्कर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। इस अभियान में कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान शंभू सहनी और लालबाबू महतो के रूप में की गई है।