डुमरी: ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
Dumri, Gumla | May 28, 2026 बकरीद के पावन अवसर पर डुमरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन, भाईचारा, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी।सुबह से ही ईदगाहों में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। नए कपड़ों में सजे बच्चे, युवा और बुजुर्ग उत्साह के साथ नमाज में शामिल