मेरठ: नौचंदी क्षेत्र में चाइनीज मांझे का कहर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी, गर्दन और उंगली कटी
Meerut, Meerut | Feb 17, 2025 मेरठ के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित कुटी चौराहे के निकट एक बार फिर चाइनीज मांझे का कहर प्रकाश में आया है। जहा चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ की दो उंगली और गर्दन बुरी तरह कट गई। हादसे के दौरान बाइक सवार युवक मौके पर ही गिरकर तड़पने लगा। राहगीरों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया