पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम में पथरीले खेल मैदान में खेलने को मजबूर खिलाड़ी
पुष्पराजगढ़ के जनपद मुख्यालय राजेंद्र ग्राम में खेल सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार शाम 6:00 बजे यहां पर पहुंचे खिलाड़ि खेलते हुए पथरीले जमीन में फिसल कर गिर गए। बताया गया कि इसके समतलीकरण का प्रस्ताव पूर्व में भेजा गया था लेकिन आज तक यह नहीं हुआ जिस खेल सुविधा का विस्तार नहीं हो पा रहा है।