जबलपुर: GRP ने 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत 12 वर्षीय भटके बालक को परिजनों से मिलाया, परिवार ने आभार जताया
जबलपुर। थाना GRP जबलपुर को 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत एक और सफलता मिली है। पुलिस ने घर से भटककर रेलवे स्टेशन पहुंचे 12 वर्षीय बालक को सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। GRP थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन जबलपुर पर अभिराज सिंह जादौन उम्र 12 वर्ष निवासी गणेश कॉलोनी, थाना सुजालपुर, जिला शाजापुर अकेले भटकता मिला।