ग्वालियर गिर्द: खुले सीवर चैंबर में गिरकर महिला घायल, लोगों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया
शहर के थाटीपुर स्थित सीवर चैंबर में गिरकर एक महिला शनिवार शाम 6 बजे घायल हो गई। गनीमत यह रही कि आसपास मौजूद लोगों ने महिला को चैंबर में गिरते हुए देख लिया था जिससे उन्होंने तुरंत ही समय रहते उसे निकाल लिया। विवेकानंद चौराहे के पास नवनिर्मित सीवर चैंबर का निर्माण किया गया है। लोगों ने पुलिस को खबर करने के साथ ही महिला को चैंबर से निकला और उसे अस्पताल भिजवाया।