इगलास: इगलास तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
Iglas, Aligarh | Jul 6, 2026 इगलास। सोमवार को उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा ने संपूर्ण समाधान दिवस में 28 फरियादियों की फरियाद सुनी। वही तीन शिकायतें मौके पर ही निस्तारित किया गया। राजस्व विभाग के सर्वाधिक 15 प्रकरण शिकायतें आई। इसके अलावा विद्युत विभाग के दो, पुलिस विभाग के चार, विकास खंड विकास इगलास व गोंड़ा की दो-दो शिकायतें रही नगर पंचायत इगलास की एक शिकायत दर्ज की गई।