बांसवाड़ा: भाजपा कार्यालय में भाजपा की जीत पर बांसवाड़ा में जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई गई खुशी
बांसवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर जोरदार जश्न मनाया। सोमवार शाम 6:30 बजे भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी साझा की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा मुख्य रूप से मौजूद रहे।