दरभा: बारिश से तीरथगढ़ जलप्रपात में आया निखार, पर्यटकों की बढ़ी भीड़
Darbha, Bastar | Aug 2, 2026 बस्तर जिले के दरभा विकासखंड में स्थित प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात इन दिनों लगातार हो रही बारिश के चलते अपने पूरे शबाब पर है। बारिश के बाद जलप्रपात में पानी का प्रवाह बढ़ गया है, जिससे इसकी खूबसूरती और भी निखर उठी है। प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक तीरथगढ़ पहुंच रहे हैं।