बालाघाट: सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित, सांसद भारती पारधी ने संविधान अपनाने का दिया संदेश
बालाघाट अंबेडकर जयंती के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में भव्य समारोह का आयोजन मंगलवार लगभग शाम 3 बजे सांसद भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ हुआ। अपने संबोधन में सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि बाबासाहेब के विचार आज भी देश और समाज को दिशा दे