सासाराम: सिविल कोर्ट के पास से एक व्यक्ति का बाइक हुआ चोरी, पीड़ित व्यक्ति ने नगर थाना में दर्ज कराया F.I.R
Sasaram, Rohtas | Jan 24, 2024 सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के पास से एक व्यक्ति का बाइक चोरी हो गई। पीड़ित प्रीति रमेश कुमार ने सासाराम के नगर थाना में F.I.R कराया है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि, अपना बाइक सिविल कोर्ट के पास लगाकर कोर्ट में कुछ काम के लिए गया था इसी दौरान बाइक चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है।