कैराना: कैराना के सहपत गांव के जंगल में अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, पुलिस ने मोर्चरी के लिए भेजा
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव सहपत के जंगल में शुक्रवार की प्रात: करीब दस बजे ऋषिपाल के धान के खेत में एक युवक का क्षत—विक्षत शव पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर सीओ हेमंत कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान से जानकारी हासिल की। बाद में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।