कांके: धुर्वा स्थित वैष्णवी गैस गोदाम में गैस सिलेंडर के लिए लगी लोगों की लंबी कतार
Kanke, Ranchi | Mar 31, 2026 धुर्वा स्थित वैष्णवी गैस गोदाम में गैस सिलेंडर के लिए मंगलवार सुबह करीब दस बजे लोगों की लंबी कतार लग गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस की गाड़ी अब तक नहीं पहुंची है और एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। फोन भी नहीं लगने से परेशानी बढ़ गई है। भीषण गर्मी में लाइन में खड़े लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।