हुज़ूर: भोपाल में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार का नहीं है कोई फाइनेंशियल प्लान
Huzur, Bhopal | Feb 9, 2024 भोपाल में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने वित्त मंत्री व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का कोई फाइनेंशियल प्लान नहीं है। सरकार कर्ज लेकर हर व्यक्ति पर कर्ज डाल रही है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना में भी घोटाले हो रहे हैं और अपात्र लोगों को मकान बनाकर दिए जा रहे हैं।