हुज़ूर: भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने वर्क फ्रॉम होम एवं टास्क के नाम पर युवती से धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 8, 2024 भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच में वर्कफ्रॉम होम एवं टास्क के नाम पर युवती को ब्लैकमेल कर 9 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार किया। सायबर क्राइम की टीम ने उत्तराखंड के हल्दवानी से 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है, आरोपियों से 3 मोबाइल, 5 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 1 इंटरनेट राउटर और 15 हजार नकद रूपए भी जब्त किए गए है।