हरदोई: हरदोई में शारदा नहर में नहाते समय ट्रेनी सिपाही के डूबने का मामला, SDRF ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया
Hardoi, Hardoi | Apr 12, 2026 हरदोई के थाना टड़ियावां क्षेत्र के अंतर्गत रसूलापुर में स्थित शारदा नहर में नहाते समय ट्रेनी सिपाही के डूबने के मामले में पुलिस अधिकारियों ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और सिपाही की तलाश जारी हैजानकारी के मुताबिक औरैया जिले का रहने वाला गौरव हरदोई पुलिस लाइन में सिपाही के पद की ट्रेनिंग कर रहा है।