धरियावद: ग्राम पंचायत चारणिया में आयोजित शिविर में लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
ग्राम पंचायत चारणिया में आयोजित प्रशासनिक एवं जनकल्याणकारी शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर की अध्यक्षता धरियावद के नायब तहसीलदार रजनीश व्यास ने की है।