माधौगढ़: चंदावली गांव में तालाब पर अतिक्रमण, शिकायत के बावजूद प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के चंदावली गांव में तालाब पर अवैध अतिक्रमण किया गया है,जिसको लेकर बुजुर्ग ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है,गांव के लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया,जिससे जानवरों और पक्षियों को पानी नहीं मिल पा रहा है,बुजुर्ग ने दिन मंगलवार समय 5 बजे अपनी आप बीती सुनाई और तालाब बनाए जाने की मांग की है।