बारा: बंधवा गांव में भट्ठा संचालक पर फायरिंग, घायल हुए, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी
Bara, Allahabad | Apr 20, 2026 घूरपुर थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में बीते कल रविवार देर रात करीब9:00 के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने ईंटभट्ठा संचालक लाल बहादुर पटेल(45)पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली कान के ऊपर से सिर को छूते हुए निकल गई,जिससे वह घायल हो गए।प्रारंभिक जांच में मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।