भिनाय: मानपुरा स्कूल में टीचर्स की कमी पर ग्रामीणों ने BDEO व MLA को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन व तालाबंदी की चेतावनी दी
Bhinay, Ajmer | Jul 27, 2026 राउमावि मानपुरा (मसूदा) में टीचर्स की कमी को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर बाद 3 बजे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लोकेश चंद नागला और क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने बताया कि मानपुरा स्कूल में कक्षा 1 से 12वी तक 250 से अधिक छात्र नामांकित है।इसके बावजूद, स्कूल का संचालन मात्र चार टीचर्स द्वारा किया जा रहा है,जो पर्याप्त नहीं।