हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शव से 20 फीट दूर मिला कटा हुआ पैर
जंक्शन क्षेत्र में चूना फाटक और सतीपुरा के बीच शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए। मृतका की पहचान नहीं होने पर शव को हनुमानगढ़ टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय के मोर्चरी कक्ष में रखवाया गया है।