बरेली: दावत के बहाने बुलाकर गोली मारकर नहर में फेंका, जुनैद हत्याकांड के फरार आरोपी पर ₹20 हजार का इनाम घोषित
बरेली के फरीदपुर में जुनैद हत्याकांड के फरार आरोपी बलवन्त उर्फ अनमोल पर एसएसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोप है कि दावत के बहाने बुलाकर जुनैद की गोली मारकर हत्या की गई और शव नहर पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। दो आरोपी जेल जा चुके हैं, जबकि पुलिस अब इनामी बदमाश की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।