राजनगर: जीतू पटवारी ढोडान बांध विस्थापित आदिवासियों से मिलने बैरिकेड तोड़कर पहुंचे, प्रशासन ने नहीं दी थी अनुमति
बमीठा थाना क्षेत्र में ढोडान बांध परियोजना से प्रभावित आदिवासी और विस्थापित किसान लगातार चौथे दिन चिताओं के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे आंदोलनकारी परिवारों से मिलने जीतू पटवारी पहुंचे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और जिला प्रशासन ने आंदोलन स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद जीतू पटवारी म