खिलचीपुर: राजगढ़: माँ ने की शिनाख्त, खिलचीपुर की गाड़गंगा नदी में मिली महिला के शव की चार दिन बाद हुई पहचान
खिलचीपुर की गाड़गंगा नदी में चार दिन पहले मिले महिला के शव की आखिरकार पहचान हो गई है। मृतका का नाम श्यामू बाई नाथ (28) निवासी ज्वालापुरा, राजगढ़ बताया गया है। आज रविवार की दोपहर, 12 बजे के लगभग मृतका की मां प्रेमबाई नाथ खिलचीपुर थाने पहुंची और नदी में मिले शव को देखने की बात कही। इसके बाद पुलिस उन्हें राजगढ़ जिला अस्पताल की मरच्यूरी लेकर गई,