सिधवलिया: सिधवलिया रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक हुआ घायल, इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिधवलिया रोड में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।