करछना: यमुनापार क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से आम जनमानस को मिली गर्मी से राहत
प्रयागराज जिले के यमुना पार क्षेत्र में बुधवार दोपहर के वक्त मौसम ने करवट बदल लिया है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होने से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ आम जनमानस को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा होने के कारण कई ग्रामीण के तीन सेट व छप्पर उड़कर नष्ट हो गए हैं।