अजमेर: खानपुरा में दर्दनाक हादसा: छत पर रंगाई के दौरान मजदूर विद्युत तार की चपेट में आया, गंभीर रूप से झुलसा
Ajmer, Ajmer | Jun 19, 2026 शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। छत पर रंगाई (कलर) का कार्य कर रहे मजदूर शरीफ का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। चपेट मे आने पर मजदूर बुरी तरह झुलस गया जिसे जेएलएन अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी है।