कोडरमा: झुमरीतिलैया: दलित परिवारों को उजाड़ने की साजिश के खिलाफ सीटू ने कोडरमा अंचल कार्यालय का घेराव किया
झुमरीतिलैया वार्ड नंबर 19 स्थित इंदरवाटांड़ के दलित परिवारों को उजाड़ने की कथित साजिश के खिलाफ मंगलवार को 12 बजे सीटू के बैनर तले कोडरमा अंचल कार्यालय का घेराव किया गया। वीर कुंवर सिंह पार्क से निकला जुलूस प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन में बदल गया। इस दौरान “गरीबों को उजाड़ना बंद करो” और “भूमिहीनों को जमीन बंदोबस्त करो” जैसे नारे लगाए गए।