इंदौर: दस्तावेजों का दुरुपयोग कर निकाला फर्जी लोन क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों का किया खुलासा
Indore, Indore | Jun 4, 2026 गुरुवार 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के जूनी इंदौर निवासी अमरीन बैग अपने पति के साथ वाशिंग मशीन फायनेंस कराने एक शोरूम पहुंचीं थी। जहां ऑनलाइन लोन प्रक्रिया के दौरान उनका आवेदन रिजेक्ट हो गया। जांच करने पर उन्हें पता चला कि उनके नाम पर पहले से ही 40 हजार रुपये का लोन चल रहा है, जिसकी किस्तें जमा नहीं होने के कारण उनका सिबिल स्कोर खराब हो चुका है ।