राहे: राहे में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह में जा रही बस पलटी, दर्जन भर घायल, दो की हालत गंभीर
Rahe, Ranchi | May 9, 2026 राहे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुल्मी के समीप शुक्रवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी संकट मोचन बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे, जो कोडा़डीह गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी, तभी दुल्मी